फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The procession was taken out if the curfew was relaxed: Due to the ban on vehicles in Khargone, the groom went on foot, could not even do the reception

कर्फ्यू में ढील मिली तो निकाली बरात: खरगोन में वाहनों पर प्रतिबंध के कारण पैदल ही गया दूल्हा, रिसेप्शन भी नहीं कर पा रहे

Sun, 17 Apr 2022 03:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुए उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगाया गया है। रविवार को सुबह 8 से 12 बजे तक की ढील दी गई थी। इसी समय में यहां के एक युवक ने अपनी बरात निकाल ली। हालांकि वाहनों पर प्रतिबंध के कारण शहर में पैदल ही बरात निकली, जिसमें घर के लोग ही शामिल थे। शहर की सीमा के बाद वे वाहनों से दुल्हन के घर के लिए रवाना हो गए।
 

विज्ञापन
The procession was taken out if the curfew was relaxed: Due to the ban on vehicles in Khargone, the groom went on foot, could not even do the reception
दंगा प्रभावित क्षेत्र तालाब चौक में रहने वाले अमन कर्मा ने कर्फ्यू में मिली ढील के दौरान बरात निकाल ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार तनाव में रहे खरगोन से एक अच्छी खबर आई है। रविवार को सुबह 8 से 12 बजे तक की ढील दी गई थी। इसी समय में यहां के एक युवक ने अपनी बारात निकाल ली। हालांकि वाहनों पर प्रतिबंध के कारण शहर में पैदल ही बारात निकली, जिसमें घर के लोग ही शामिल थे। शहर की सीमा के बाद वे वाहनों से दुल्हन के घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि दंगा प्रभावित क्षेत्र तालाब चौक में रहने वाले अमन कर्मा की शादी की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही थीं। हालात बिगड़ने के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। बारात कैसे निकालेंगे, इसकी चिंता परिवार को सता रही थी। रविवार को अमन की बारात करीब 30 किमी दूर कसरावद तक जाना थी। रविवार सुबह कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलते ही उन्होंने उसका फायदा उठाया और घर के लोगों के साथ ही पैदल वे शहर से बाहर तक बारात ले गए, इसके बाद वहां वाहनों की व्यवस्था की गई और सभी कसरावद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अच्छा तो बिल्कुल नहीं लग रहा। शादी के लिए बहुत सारी तैयारियां की थी। कर्फ्यू के कारण ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन खुशी है कि तय समय पर शादी हो गई। शादी की सारी रस्में आस-पास के 1-2 लोगों के साथ पूरी की। रिसेप्शन भी कर्फ्यू के कारण कैंसिल हो गया। कई दोस्त और रिश्तेदार नहीं आ पाए, यह कमी जरूर खल रही है। बता दें कि रामनवमी पर निकले जुलूस पर पथराव के बाद से ही खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया है। हालातों को देखते हुए रोज थोड़ी-थोड़ी ढील दी जा रही है। रविवार को सुबह 8 से 12 बजे तक ढील दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed