फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Kashmir Files: Niaz Khan targeted Owaisi, Vivek Agnihotri's reply to IAS - I am coming to Bhopal on 25th

द कश्मीर फाइल्स: नियाज खान ने साधा ओवैसी पर निशाना, IAS को विवेक अग्निहोत्री का जवाब- 25 को भोपाल आ रहा हूं

Sun, 20 Mar 2022 06:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Mar 2022 06:22 PM IST
सार

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता को मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने का ट्वीट करने के बाद IAS नियाज खान ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। वहीं, फिल्म निर्माता विवेक अनिग्नहोत्री ने नियाज को जवाब दिया है कि 25 को भोपाल आ रहा हूं। वहीं मुलाकात करुंगा। 

विज्ञापन
The Kashmir Files: Niaz Khan targeted Owaisi, Vivek Agnihotri's reply to IAS - I am coming to Bhopal on 25th
आईएएस नियाज खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता को मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने का ट्वीट करने के बाद IAS नियाज खान ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। वहीं, फिल्म निर्माता विवेक अनिग्नहोत्री ने नियाज को जवाब दिया है कि 25 को भोपाल आ रहा हूं। वहीं मुलाकात करुंगा। 
विज्ञापन

 
नियाज खान ने ट्वीट कर कहा कि ओवैसी जी इस मुद्दे पर चुप हैं। कृपया केवल चुनाव के दोरान ही नहीं, मानवीय मुद्दों पर बोलें। हिंदू भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक मजबूत देश बनाना है। अरब हमारा मॉडल नहीं है, भारत हमारा मॉडल है और यह भूमि हमारी मातृभूमि हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म की कमाई 150 करोड़ तक पहुंची। यह बहुत बढ़ियां है। लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं का बहुत सम्मान किया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करुंगा कि वह सारी कमाई ब्रह्माण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दें। यह एक महान दान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी जवाब देते हुए कहा कि सर नियाज खान साहब, भोपाल आ रहा हूं 25 तारीख को। कृपया एक अपाइंटमेंट दें ताकि हम मिल सकें और विचारों का आदान प्रदान कर सकें कि हम कैसे मदद कर सकते है। और आप अपनी किताबों की रॉयल्टी और आईएएस अधिकारी के रूप में अपनी शक्ति के साथ कैसे मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed