{"_id":"5ee7e9cee998f8488f365a8a","slug":"the-groom-was-charged-a-fine-of-rs-2-100-for-ignoring-social-distancing-and-face-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: नियमों की अनदेखी दूल्हे को पड़ी भारी, बारात रोक कर वसूला गया 2,100 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19: नियमों की अनदेखी दूल्हे को पड़ी भारी, बारात रोक कर वसूला गया 2,100 रुपये का जुर्माना
Tue, 16 Jun 2020 03:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी के दौरान नियमों की अनदेखी एक दूल्हे को भारी पड़ गई। दरअसल बारात में शामिल बारातियों ने न तो मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, जिसके बाद इस लापरवाही पर शहरी निकाय ने बारात रोककर दूल्हे से मौके पर ही 2,100 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े ने बताया, "कोरोना वायरस को लेकर होने वाली नियमित जांच के दौरान देवी अहिल्या मार्ग पर एक कार को रोका गया। इस कार में दूल्हे के साथ 12 बाराती बैठे थे।"
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूल्हे का नाम धर्मेन्द्र निराले है, जिसे प्रशासन ने बारात में 12 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। लेकिन दूल्हा और सभी 12 बाराती सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखते हुए एक ही गाड़ी में पास-पास बैठे पाए गए। इतना ही नहीं, दूल्हे से लेकर बारातियों तक में से किसी ने भी फेस मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि आईएमसी के दल ने दूल्हे से अलग-अलग प्रावधानों के तहत कुल 2,100 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला। इन जुर्मानों में बारात में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर 1,100 रुपये और फेस मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये की राशि शामिल है।
बता दें इंदौर, राज्य के उन चुनिंदा शहरों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मिले है। यहां अब तक कोविड-19 के कुल 4,069 मामले सामने आए हैं। वहीं, महामारी से यहां अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है।
