फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The groom was charged a fine of Rs 2,100 for ignoring social distancing and face mask

कोविड-19: नियमों की अनदेखी दूल्हे को पड़ी भारी, बारात रोक कर वसूला गया 2,100 रुपये का जुर्माना

Tue, 16 Jun 2020 03:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 16 Jun 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
The groom was charged a fine of Rs 2,100 for ignoring social distancing and face mask
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी के दौरान नियमों की अनदेखी एक दूल्हे को भारी पड़ गई। दरअसल बारात में शामिल बारातियों ने न तो मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, जिसके बाद इस लापरवाही पर शहरी निकाय ने बारात रोककर दूल्हे से मौके पर ही 2,100 रुपये का जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन


इस पूरे मामले पर इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े ने बताया, "कोरोना वायरस को लेकर होने वाली नियमित जांच के दौरान देवी अहिल्या मार्ग पर एक कार को रोका गया। इस कार में दूल्हे के साथ 12 बाराती बैठे थे।"
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूल्हे का नाम धर्मेन्द्र निराले है, जिसे प्रशासन ने बारात में 12 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। लेकिन दूल्हा और सभी 12 बाराती सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखते हुए एक ही गाड़ी में पास-पास बैठे पाए गए। इतना ही नहीं, दूल्हे से लेकर बारातियों तक में से किसी ने भी फेस मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि आईएमसी के दल ने दूल्हे से अलग-अलग प्रावधानों के तहत कुल 2,100 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला। इन जुर्मानों में बारात में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर 1,100 रुपये और फेस मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये की राशि शामिल है।


बता दें इंदौर, राज्य के उन चुनिंदा शहरों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मिले है। यहां अब तक कोविड-19 के कुल 4,069 मामले सामने आए हैं। वहीं, महामारी से यहां अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed