फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The go rakshaka beat two people in indore

इंदौर में गोरक्षकों ने दो को पीटा, तीसरा शख्स बच निकलने में कामयाब

Mon, 15 Jul 2019 03:02 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
The go rakshaka beat two people in indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां मध्य प्रदेश सरकार गौरक्षकों द्वारा की जा रही हिंसा पर लगाम लगाने के लिए बिल ला रही है, वहीं इंदौर में गौरक्षकों की हिंसा का एक और मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब रविवार सुबह शहर के केसरबाग पुल पर कथित गौरक्षकों ने गोवंश ले जा रहे एक वाहन को रोककर उसमें मौजूद दो लोगों की पिटाई कर दी। वाहन में बैठा तीसरा शख्स बच निकलने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


राजेंद्रनगर थाने के इंस्पेक्टर सुनील शर्मा के मुताबिक नदीम और इमरान को राज्य के गोवध प्रतिबंध कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा, दोनों को चोट नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि वाहन में गोवंश का मांस ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 26 जून को एक कानून लाने का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत गाय के नाम पर हिंसा में छह माह से लेकर तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है और साथ 25,000-50,000 रुपए का जुर्माना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed