फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The girl who went to take water from the well died due to drowning, SDERF team recovered the dead body

MP News: कुएं से पानी लेने गई युवती की डूबने से मौत, एसडीईआरएफ टीम ने मशक्कत के बाद निकला शव

Wed, 16 Aug 2023 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 05:20 PM IST
सार

शहडोल में एक युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह पानी लेने पहुंचे थे, तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। 

विज्ञापन
The girl who went to take water from the well died due to drowning, SDERF team recovered the dead body
शहडोल में कुएं में गिरने से बालिका की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा गांव में 18 वर्षीय युवती नानबाई की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। वह पानी लेने गई थी। घंटों मशक्कत के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवती कुएं में पानी लेने गई थी। उसी दौरान पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में डूब गई। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला है। पुलिस के अनुसार नानबाई गोड पिता सदन सिंह बचपन से ही अपने नानी के घर अमहा गांव में रहती थी। रोज की तरह वह कुएं में पानी लेने गई थी। तभी गीली मिट्टी होने की वजह से उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। जिस कुएं में युवती गिरी वह गांव दूर है। कुएं के चारों तरफ दीवार ना होने की वजह से युवती सीधे उसके भीतर ही जा गिरी। काफी देर तक जब नानबाई घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। देखा कि कुएं के पास उसकी चप्पल एवं दुपट्टा पड़ा हुआ है, परिजनों को संदेह हुआ कि वह कुएं में ही गिरी होगी। पुलिस को खबर दी गई। सूचना लगने के बाद पहुंची पुलिस ने प्रयास किया कि शव को बाहर निकाला जाए, लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से शहडोल से एसडीईआरएफ की टीम को बुलवाना पड़ा। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed