फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The fox sat in a well filled with water for three days, the forest workers pulled it out

MP News: पानी से भरे कुएं में तीन दिन तक बैठी रही लोमड़ी, वनकर्मियों ने निकाला बाहर

Sat, 25 Mar 2023 04:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Mar 2023 04:01 PM IST
सार

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में एक लोमड़़ी दो-तीन दिन पहले 50 फीट गहरे कुएं में एक लोमड़ी गिर गई थी। वह भूखी ही एक पत्थर पर बैठी रही। तीन दिन बाद ग्राणीणों को पता चला और तब वन विभाग के अमले ने उसे बाहर निकाला। 
 

विज्ञापन
The fox sat in a well filled with water for three days, the forest workers pulled it out
दमोह में कुएं में गिरी लोमड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में एक लोमड़ी रात के अंधेरे में 50 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गिर गई। तीन दिन तक भूखी एक पत्थर पर बैठी रही। ग्रामीणों की नजर लोमड़ी पर पड़ी तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर लोमड़ी को बाहर निकाला और जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन


पटेरा ब्लाक के ग्राम बमुरिया में कुएं के अंदर एक पत्थर पर लोमड़ी को बैठे देख ग्रामीण हैरान रह गए। तीन दिन पहले तक कुएं में कुछ नहीं था। अचानक से उन्हें लोमड़ी दिखाई दी जो एक पत्थर पर बैठी। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। लोमड़ी को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास पहुंच गए क्योंकि लोमड़ी बहुत कम दिखने मिलती है। स्थानीय लोगों ने हटा वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कुएं के अंदर उतरकर लोमड़ी को बाहर निकाला। इसके बाद उसे जंगल छोड़ दिया।
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed