{"_id":"62ec00c18dad57757951a99a","slug":"the-fault-was-improving-by-climbing-the-pole-in-the-current-line-mpeb-helper-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: चालू लाइन में पोल पर चढ़कर सुधार रहा था फॉल्ट, करंट लगने से एमपीईबी हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: चालू लाइन में पोल पर चढ़कर सुधार रहा था फॉल्ट, करंट लगने से एमपीईबी हेल्पर की मौत
Thu, 04 Aug 2022 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:54 PM IST
सार
मामला छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम गुटेरा का है। ठेका कर्मचारी 32 वर्षीय संतोष ताराम पोल पर चढ़ा था। उसने ग्ल्बस पहने थे। लेकिन उसे करंट लग गया और वो वहीं लाइन से चिपक गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पोल पर चढ़कर लाइन सुधार रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। देर तक शव खंभे पर लटका रहा। मामले में एमपीईबी की लापरवाही सामने आई है। चालू लाइन में ही कर्मचारी को पोल पर चढ़ा दिया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है, साथ ही जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम गुटेरा का है। गुरुवार दोपहर दो बजे गांव में लाइन में कुछ फाल्ट हो गया है। जिसे सुधारने के लिए एमपीईबी में आउटसोर्स के रूप में कार्य करने वाले ठेकेदार के कर्मचारी 32 वर्षीय संतोष ताराम पोल पर चढ़ा था। उसने ग्ल्बस पहने थे। लेकिन उसे करंट लग गया और वो वहीं लाइन से चिपक गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
नीचे खड़े लोगों ने देखा तो शोर मचाया और कंपनी के अन्य लोगों को सूचना दी। काफी देर तक शव वहीं लटका रहा। बाद में टीम पहुंची और लाइन बंद कर उसे नीते उतारा। हादसे के बाद म़ृतक के परिजनों ने इस मामले की उचित जांच की बात कही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कर्मचारी को ऊपर चढ़ाने से पहले लाइन क्यों बंद नहीं की। साथ ही सुरक्षा के उचित संसाधन क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए।