फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The doctor of Damoh district hospital wrote the form in Hindi instead of RX wrote shri Hari

MP News: सतना के बाद दमोह जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी हिन्दी में लिखा पर्चा, आरएक्स के स्थान पर लिखा श्री हरि

Tue, 18 Oct 2022 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 12:11 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों प्रदेश के चिकित्सकों से हिन्दी में मरीजों की पर्ची लिखने की अपील की थी, अब इसका असर दिखने लगा है। दमोह जिला अस्पतला के मेडिकल ऑफिसर ने हाल ही में एक मरीज की हिन्दी में पर्ची बनाई जो कि चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन
The doctor of Damoh district hospital wrote the form in Hindi instead of RX wrote shri Hari
दमोह जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लिखा हिन्दी में पर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराए जाने की शुरुआत हो चुकी है। 16 अक्टूबर को भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेडिकल पाठ्यक्रम की हिंदी में लिखी किताबों का विमोचन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी डाक्टरों से मरीजों के लिए लिखे जाने वाले पर्चे हिंदी में लिखने के लिए कहा था और आरएक्स की जगह पर श्रीहरि लिखने की बात भी कही थी। मुख्यमंत्री की बात का पालन करते हुए दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वेदांत तिवारी ने हाल ही में एक मरीज का पर्चा हिंदी में लिखा और आरएक्स की जगह श्रीहरि लिखा है। यह पर्चा जैसे ही मरीज ने देखा तो वह काफी खुश हो गया क्योंकि सभी दवाइयां उसकी समझ में आ रहीं थी। वहीं इस बात के सामने आने के बाद डॉक्टर तिवारी के हिंदी में लिखे पर्चे की लोग तारीफ कर रहे हैं। जिला प्रबंधन ने इस पर कहा कि यह एक  अच्छी शुरुआत है। धीरे-धीरे सभी को इसे अमल में लाने का प्रयास करना होगा। बता दें इससे पहले सतना में भी एक डॉक्टर ने हिन्दी में पर्चा लिखा था जो कि काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर की रात दमोह के धर्मपुरा में रहने वाले मरीज जगदीश मिश्रा को तेज बुखार और सिर दर्द की शिकायत होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां कैजुअल्टी में डॉक्टर वेदांत तिवारी की ड्यूटी थी। उन्होंने मरीज की जांच करने के बाद पूरा पर्चा हिंदी में लिख कर सभी दवाइयां हिंदी में लिखीं और पर्ची में Rx की जगह श्रीहरि लिखा। इस मामले पर डॉक्टर वेदांत ने बताया कि हिंदी में पर्चा लिखने की प्रेरणा उन्हें मुख्यमंत्री से मिली है। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का अच्छे से अच्छा इलाज हो, उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।  हिंदी में लिखे हुए पर्चे को मरीज आसानी से पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं। जिला अस्पताल में आने वाले अधिकतम मरीज ग्रामीण क्षेत्र के  होते हैं। हिंदी में लिखे हुए पर्चे पढ़ने में आसानी रहेगी और हिंदी का भी प्रचार होगा। बता दें, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में कराने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed