फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The dispute over the farm ridge took a bloody turn, one side opened fire, six injured

MP News: खेत की मेड़ के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक पक्ष ने चलाई गोलियां, छह घायलों में चार की हालत गंभीर

Thu, 07 Sep 2023 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 03:58 PM IST
सार

श्योपुर जिले के सिरसौद गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं। इससे छह लोग घायल हुए हैं। विवाद खेत पर मेड़ बनाने को लेकर हुआ था। 

विज्ञापन
The dispute over the farm ridge took a bloody turn, one side opened fire, six injured
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में खेत की मेड़ काटने की बात पर एक ही परिवार के दो गुटों में कहासनी के बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष के लोगों ने बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे दो महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। इनमें चार को गंभीर हालत में कोटा शहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दो महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद बड़ौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामला बड़ौदा थाना इलाके के सिरसौद गांव का है। जहां खेत की मेड़ काटने की बात पर बंदूक से फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में महेश मीणा, राम बलवान मीणा, लीलाबाई, गायत्री बाई, कौशल्या बाई और प्रियंका सहित 6 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बड़ौदा अस्पताल से राजस्थान के कोटा शहर के लिए रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अशोक सोमनाथ मीणा, भोले सोमनाथ, रामनिवास मोरपाल, धनराज सोमनाथ, सोमनाथ मोरपाल और अरविंद रामनिवास मीणा मौके से फरार हो गए हैं। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी पक्ष के लोग मकान की छत से बंदूक से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और गोली चलने की आवाज़ भी वीडियो में सुनाई दे रही है। अब बड़ौदा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। फायरिंग में घायल हुई महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने खेत की मेड़ काटने की बात पर बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें उनके परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed