फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The broker took the youth of Morena to Oman by luring him with a higher salary Passport-visa snatched

MP News: ज्यादा वेतन का लालच देकर मुरैना के युवक को ओमान ले गए दलाल, पासपोर्ट-वीजा छीना, भूखे रहने को मजबूर

Thu, 03 Nov 2022 01:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 01:09 PM IST
सार

मुरैना के एक मजदूर को ओमान के मस्कट में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मजदूर ने वीडियो कॉल कर अपनी पत्नी से मदद मांगी है, जिसके बाद उसकी पत्नी ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
The broker took the youth of Morena to Oman by luring him with a higher salary Passport-visa snatched
मुरैना के मजदूर को ओमान में बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के एक व्यक्ति को ज्यादा वेतन का लालच देकर ओमान ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी सुल्तान (34) पुत्र मुन्नालाल जाटव उड़ीसा के गैस प्लांट में मजदूरी करता था, वहां से उसे दो दलाल राजेंद्र उर्फ दिलीप निवासी उड़ीसा और समीर निवासी केरल आठ गुना ज्यादा वेतन का लालच देकर अपने साथ ओमान के मस्कट ले गए और वहां मजदूर से उसका पासफोर्ट और वीजा छीन लिया। दोनों दलालों ने मजदूर सुल्तान को वहां रहने वाले किसी समीम खां नाम के व्यक्ति के हवाले कर दिया। मजदूर सुल्तान को ओमान में भूखे प्यासे रखा जा रहा है। हाल ही में युवक ने अपने दलालों को चंगुल में फंसकर ओमान पहुंचने की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


पत्नी ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
घटना का पता चलने के बाद मजदूर की पत्नी एसपी ऑफिस पहुंची और पति को वापस लाने की गुहार लगाई। सुल्तान की पत्नी सीमा जाटव ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को लिखित आवेदन देकर पति के बंधक बनाएं जाने की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने कहा कि मेरे तीन छोटेबच्चे अरुण (12), रागिनी (02) व लवकुश (छह महीने) हैं। किराए के मकान में रहती हूं और पति विदेश में फंस गए हैं। हमारे सामने खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर सुल्तान ने मांगी मदद
ओमान में फंसे मुरैना के सुल्तान जाटव से जब वीडियो कॉल पर चर्चा की तो उसने बताया कि मुझे यहां 17 अक्टूबर को लाकर गैराज में ठहराया है। यहां मेरे साथ चार लोग और हैं, जिनमें एक बंदा बिहार, एक गुजरात, एक उड़ीसा और एक पश्चिम बंगाल का है। इनके भी वीजा-पासपोर्ट इन लोगों ने छीन लिए हैं। मैं यहां ओमान स्थित इंडियन एंबेसी में भी गया जहां मुझसे कहा कि चिंता मत करो, तुम्हें मदद मिलेगी। नजदीकी थाने भी गया, लेकिन वहां से भी बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed