{"_id":"5f1426ea8ebc3e63b13abf47","slug":"the-bodies-of-three-children-found-floating-in-the-well-of-a-village-in-sehore-district-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: गांव के कुंए में मिले तीन शव, दो नाबालिग बहनें और चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: गांव के कुंए में मिले तीन शव, दो नाबालिग बहनें और चचेरे भाई की मौत
Sun, 19 Jul 2020 04:26 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को दो नाबालिग बहनें और उनका चचेरा भाई गांव के कुएं में डूब गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने कहा कि उन्हें रविवार को सूचना मिली कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित सोनखेड़ा गांव में घर के पास ही एक कुएं में तीन शव तैरते हुए मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों में दो बहनें और उनका चचेरा भाई शामिल हैं, जिनकी उम्र छह से आठ साल के बीच है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच चल रही है, हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि कैसे लड़कियों ने कुएं में प्रवेश किया।
उधर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
