{"_id":"656093b19d75f750dc03a536","slug":"the-accused-who-carried-out-the-incident-of-pickpocketing-and-robbery-in-the-train-arrested-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: ट्रेन में जेब-कतरी और लूट की घटना को अंजाम देना वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: ट्रेन में जेब-कतरी और लूट की घटना को अंजाम देना वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी
Fri, 24 Nov 2023 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:45 PM IST
सार
Katni: लूट और जेब कतरी करने के मामले में कटनी जीआरपी ने मुड़वारा स्टेशन के अंदर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी के अन्य 4 साथी पुलिस को देखकर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट की घटना को अंजाम देना वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जीआरपी ने लूट और जेब कतरी करने वाले आरोपी को मुड़वारा स्टेशन के अंदर से गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी के अन्य 4 साथी पुलिस को देख भाग निकले। वहीं जीआरपी प्रभारी ने पकड़े गए एक आरोपी से डेढ़ लाख कीमती सोने के जेवरात बरामद किए है। आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपी सागर जिले का रहवासी है, जिसपर 8 अलग-अलग प्रकरण दर्ज बताए गए।
विज्ञापन
टीम ने की घेराबंदी
वहीं आरोपी जेब कतरी के लिए ट्रेन से उतरा ही था कि जीआरपी टीम की नजर पड़ते ही 5 आरोपी भाग निकले। हालांकि जीआरपी की टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम जगदेव रजक बताया गया है, आरोपी से पुलिस पूछताछ ने बताया कि उसके द्वारा बरौनी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में सोने चांदी के जेवरात की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
4 आरोपी भाग निकले
जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया की मुखबिर की सूचना पर मुड़वारा स्टेशन से चोरी लूट के आरोपी को पकड़ा है, हालांकि 4 आरोपी भाग निकले जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी से 1 लाख 46 हजार का मशरूका बरामद किया गया।
विज्ञापन
