{"_id":"36109b38-4c10-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"temperature-in-capital-will-decrease-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी कंपकंपी
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 01:50 PM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर राजधानी भोपाल में बढ़ने लगा है। ठंड का असर आम जनजीवन में पड़ने लगा है। शहर में शाम के बाद से कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। जगह-जगह अलाव जलने शुरू हो गये हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते उसका असर उत्तर के मैदानों से राजधानी तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य रहा। बीती रात न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने से पारे में और गिरावट आएगी। साथ ही नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सार्वजनिक स्थलों पर रात बिताने वाले यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था करनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
