फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tejashwi yadav is a very good boy he can lead after he grow older says uma bharti

उमा भारती ने की तेजस्वी की तारीफ, कहा - वह अच्छा लड़का है और बड़े होने के बाद नेतृत्व कर सकता है

Thu, 12 Nov 2020 11:30 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 12 Nov 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
tejashwi yadav is a very good boy he can lead after he grow older says uma bharti
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए भाजपा नेता उमा भारती ने जोर देते हुए कहा कि तेजस्वी की उम्र एक तरफ लेकिन अभी वो एक राज्य को चलाने के लिए पर्याप्त रुप से अनुभवी नहीं हुए हैं लेकिन तेजस्वी बहुत अच्छा लड़का है। उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी थोड़े और बड़े होने के बाद नेतृत्व कर सकते हैं। 

विज्ञापन



उमा भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार को जंगलराज में धकेल दिया था लेकिन उनके बेटे तेजस्वी यादव अच्छे लड़के हैं और वो सरकार चला नहीं सकते। सरकार चलाने का काम लालू को करना था हालांकि उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीढ़ी पर चढ़कर ही भाजपा उस राज्य की राजनीति में छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में आई है।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद वहां भाजपा का मुख्यमंत्री होना चाहिए, उमा भारती ने कहा कि इसमें मुझे पड़ना नहीं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव हुआ है और अगर आपको पता हो कि उनका नेतृत्व मैंने ही घोषित किया था जब वर्ष 2005 में पार्टी की महासचिव थी और बिहार की प्रभारी थी। और उसके बाद हम वहां सरकार बना पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ‘हम छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में नीतीश की सीढ़ी चढ़कर ही आ पाए हैं। इसलिए जिस सीढ़ी को आप चढ़कर आए हैं, उसी को आप गिरा नहीं सकते। इसलिए नीतीश स्वयं तय करेंगे। उमा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा कि वह हमारे नेता होंगे और पार्टी ने भी कहा कि नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव होगा।


उन्होंने कहा कि अब आगे क्या स्थितियां बनती है, ये नीतीश ही तय कर सकते हैं, क्योंकि मोदी तो तय कर चुके कि नीतीश हमारे मुख्यमंत्री होंगे। उमा ने कहा कि मुझे खुशी होगी कि नीतीश वहां (बिहार) के मुख्यमंत्री हों, क्योंकि नीतीश की सीढ़ी चढ़कर ही पार्टी छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed