फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teacher brutally beat up primary school student in Ratlam, suspended after video went viral

MP News: अक्षर नहीं पढ़ पाई मासूम तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित

Sun, 31 Jul 2022 02:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 02:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक मासूम छात्रा जब अक्षर नहीं पढ़ पाई तो शिक्षक ने उसे पढ़ाने की जगह उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Teacher brutally beat up primary school student in Ratlam, suspended after video went viral
रतलाम के जावरा में शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के में एक प्राथमिक स्कूल की छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा स्कूली छात्रा की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक मासूम छात्रा को लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, मामले की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक जेके मोगरा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जावरा तहसील के ग्राम मामटखेड़ा के प्राइमरी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के सी शर्मा को शिकायत मिली थी कि कक्षा 1 से 5 वीं तक प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं शिक्षक की पिटाई के डर से स्कूल नहीं जा रही हैं। वहीं, शनिवार को मामटखेड़ा के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक जेके मोगरा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही शिकायत के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मारपीट की घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि वीडियो शनिवार को सामने आया है। वहीं, गुरुवार को ही एक दूसरे वीडियो में एक शिक्षिका भी कुछ अन्य लड़कियों को थप्पड़ मारती नजर आ रही थी। पीड़ित छात्रा ने कहा कि शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के डर से कई लड़कियां स्कूल नहीं आती हैं और यह एक नियमित घटना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वायरल वीडियो

रतलाम जिले के जावरा में अक्षर नहीं पढ़ पाई मासूम तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित                                                       #MadhyaPradesh pic.twitter.com/uvFApwZbLx

— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) July 31, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed