{"_id":"62e64b5ff0cf7d4264531392","slug":"teacher-brutally-beat-up-primary-school-student-in-ratlam-suspended-after-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अक्षर नहीं पढ़ पाई मासूम तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अक्षर नहीं पढ़ पाई मासूम तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित
Sun, 31 Jul 2022 02:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:59 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक मासूम छात्रा जब अक्षर नहीं पढ़ पाई तो शिक्षक ने उसे पढ़ाने की जगह उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रतलाम के जावरा में शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के में एक प्राथमिक स्कूल की छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा स्कूली छात्रा की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक मासूम छात्रा को लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, मामले की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक जेके मोगरा को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मामला जावरा तहसील के ग्राम मामटखेड़ा के प्राइमरी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के सी शर्मा को शिकायत मिली थी कि कक्षा 1 से 5 वीं तक प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं शिक्षक की पिटाई के डर से स्कूल नहीं जा रही हैं। वहीं, शनिवार को मामटखेड़ा के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक जेके मोगरा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही शिकायत के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
मारपीट की घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि वीडियो शनिवार को सामने आया है। वहीं, गुरुवार को ही एक दूसरे वीडियो में एक शिक्षिका भी कुछ अन्य लड़कियों को थप्पड़ मारती नजर आ रही थी। पीड़ित छात्रा ने कहा कि शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के डर से कई लड़कियां स्कूल नहीं आती हैं और यह एक नियमित घटना थी।
विज्ञापन
देखें वायरल वीडियो

रतलाम जिले के जावरा में अक्षर नहीं पढ़ पाई मासूम तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित #MadhyaPradesh pic.twitter.com/uvFApwZbLx
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) July 31, 2022रतलाम जिले के जावरा में अक्षर नहीं पढ़ पाई मासूम तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित#MadhyaPradesh pic.twitter.com/uvFApwZbLx
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) July 31, 2022