फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tax evasion of crores revealed in ongoing investigation at different locations of Mahavir Coal Resources

MP News: महावीर कोल रिसोर्सेज के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही जांच में सामने आई करोड़ों की टैक्स चोरी

Wed, 08 Feb 2023 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 04:24 PM IST
सार

महावीर कोल रिसोर्सेज पर जबलपुर स्टेट जीएसटी की 30 सदस्यीय टीम ने प्रदेश के सात ठिकानों पर तीन दिन पहले छापा मारा था। जिसकी जांच के दौरान महावीर कोल रिसोर्सेज में बड़ी स्तर की टैक्स चोरी पाई गई है।

विज्ञापन
Tax evasion of crores revealed in ongoing investigation at different locations of Mahavir Coal Resources
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की जीएसटी टीम कटनी के महावीर कोल रिसोर्सेज के अलग-अलग ठिकानों पर तीन दिन से जांच कर रही है। अब तक टीम को करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। कहा जा रहा है कि आंकड़ा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी टीम के असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश सिंह बघेल ने अधिकारियों ने बताया कि महावीर कोल रिसोर्सेज के मध्यप्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर जांच की जा रही है। अब तक 5 से 10 करोड़ का टैक्स चोरी का मामला सामने आया है जो और बढ़ सकता है। बता दें कि महावीर कोल रिसोर्सेज पर जबलपुर स्टेट जीएसटी की 30 सदस्यीय टीम ने प्रदेश के सात ठिकानों पर तीन दिन पहले छापा मारा था। जिसकी जांच के दौरान महावीर कोल रिसोर्सेज में बड़ी स्तर की टैक्स चोरी पाई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिंगरौली के बैढ़न, शहडोल के बुढार, अनूपपुर समेत कटनी के बड़वारा, पुरैनी, घर और फर्म पर पहुंचकर लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच कर रहे हैं। प्रकाश सिंह बघेल ने बताया कि स्टेट जीएसटी कानून 2017 में जब से आया है तब से महावीर कोल रिसोर्सेज पर जीएसटी विभाग उन पर निगरानी रखा हुआ था। एक हफ्ते पहले इनके अनूपपुर, बुढार, बेढन, बड़वारा, पुरैनी समेत कटनी के ऑफिस और घर में पहुंचकर लगातार कागजातों की जांच की जा रही थी। जिस पर प्रारंभिक जांच में ही 5 से 10 करोड़ के टैक्स चोरी का पता चला है। महावीर कोल रिसोर्सेज फर्म के तीन संचालक हैं जिसमे उत्तमचंद जैन, अनुराग जैन एक और हैं। उत्तमचंद जैन कटनी समेत प्रदेशभर में कोल किंग के नाम से जाने जाते हैं। वहीं जानकारों की मानें तो इनका कारोबार मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना तक फैला है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई अभी निरंतर जारी रहेगी, इस टैक्स चोरी का आंकड़ा और भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed