फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tantya mama has been reincarnated as our CM SS Chouhan says MP Agriculture Min Kamal Patel

मध्य प्रदेश: मंत्री बोले- टंट्या मामा अमीरों को लूटकर गरीबों में बांटते थे, शिवराज टैक्स लगाकर बांटते हैं

Mon, 29 Nov 2021 07:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: Amit Mandal Updated Mon, 29 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

टंट्या भील की जन्मस्थली खंडवा से कलश माटी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को खरगोन के भीकनगांव पहुंची जहां मंत्री ने यह बयान दिया।

विज्ञापन
Tantya mama has been reincarnated as our CM SS Chouhan says MP Agriculture Min Kamal Patel
Kamal Patel - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्रांतिकारी टंट्या भील का पुनर्जन्म बताया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टंट्या मामा का पुनर्जन्म शिवराज सिंह के रूप में हुआ है। दोनों की कायशैली एक जैसी है। टंट्या मामा अमीरों को लूटकर गरीबों में बांटते थे। शिवराज अमीरों से टैक्स वसूलकर गरीबों की सेवा करते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय के क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने जा रही है। इसी क्रम में टंट्या भील की जन्मस्थली खंडवा से कलश माटी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को खरगोन के भीकनगांव पहुंची जहां सभा में मंत्री पटेल ने यह बयान दिया।
विज्ञापन

 

गौरव यात्रा की शुरुआत
जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा की शुरुआत शनिवार को पंधाना के गांव बडौदा अहीर स्थित उनकी जन्मस्थली से हुई थी। यहां से गौरव यात्रा पूरा निमाड़ भ्रमण कर 4 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी।

मोदी लहर में भी कांग्रेस ने जीती भीकनगांव सीट
भाजपा के खाते में रहने वाली खरगोन की भीकनगांव विधानसभा सीट 2013 के चुनाव में मोदी लहर के दौरान कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस ने 2018 में दोबारा यह सीट जीती। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। यहां कांग्रेस की झूमा सोलंकी दो बार से विधायक हैं। इस उपचुनाव में भीकनगांव सीट से कांग्रेस करीब 2200 वोटों से जीती है।


कांग्रेस ने की भाजपा से माफी की मांग
वहीं, कांग्रेस ने मंत्री और भाजपा से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि आदिवासी वर्ग के महानायक टंटया मामा की तुलना शिवराज जी करना गलता है। टंट्या मामा को लुटेरा बता रहे है? मंत्री और भाजपा माफी मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed