फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   swiss national allegedly gang raped in mp

मध्य प्रदेशः पति के सामने विदेशी महिला से गैंगरेप

Sat, 16 Mar 2013 03:38 PM IST
दतिया (मप्र)/एजेंसी
दतिया (मप्र)/एजेंसी Updated Sat, 16 Mar 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
 swiss national allegedly gang raped in mp

मध्य प्रदेश में दो महिलाओं के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले मामले में प्रदेश के दतिया में सात लोगों ने 39 साल की विदेशी महिला से सामूहिक बलात्कार किया।

विज्ञापन


वहीं देवास में चलती बस में ड्राइवर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला की इज्जत लूट ली। दोनों मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


दतिया में गैंगरेप की शिकार हुई महिला स्विटजरलैंड की रहने वाली है। इस दौरान पीड़ित महिला के पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट भी की।

दतिया-सेवड़ा मार्ग पर शुक्रवार रात आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने उक्त विदेशी महिला के साथ उसके पति की उपस्थिति में ही सामूहिक बलात्कार कर उनका सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चम्बल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस एम अफजल ने बताया कि स्विटजरलैंड के ये दंपत्ति साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले थे।

रात में वे सेवड़ा के निकट झारिया गांव में टेन्ट लगाकर रुके थे, तभी 7-8 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पति को बांधने के बाद उसी के सामने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और 10 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट कर भाग खड़े हुए।

उन्होंने बताया कि महिला को ग्वालियर के कमला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे है।

अफजल ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आस पास के गांव के ही लोग होंगे, जिन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed