{"_id":"5c7fd3a1bdec22145c46cb5c","slug":"swine-flu-twenty-four-deaths-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर अब तक 24 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर अब तक 24 मरीजों की मौत
Wed, 06 Mar 2019 07:37 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
स्वाइन फ्लू से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद पिछले 64 दिनों में इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 24 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एच1एन1 से संक्रमित अधेड़ उम्र के मरीज ने मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी से अब तक स्थानीय अस्पतालों के 77 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से 24 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
