फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भय्यूजी महाराज की खुदकुशी पर सवाल उठाया, पुलिस ने कहा- गन शॉट रेसिड्यू की जांच की जा रही है

Sat, 16 Jun 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 16 Jun 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Suspicion raised on Bhayyuji Maharaj suicide, police says gunshot residue is being investigated
भय्यूजी महाराज

भय्यूजी महाराज खुदकुशी मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब तक की जानकारी से यही मालूम है कि भय्यूजी महाराज के आखिरी सात दिन बहुत तनाव में गुजरे। करोड़ों की संपत्ति के मालिक भय्यूजी आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अब उनके अनुयायी उनके खुशकुशी पर संदेह जता रहे हैं। 



भय्यूजी बाएं हाथ का इस्तेमाल करते थे, गोली दाएं हाथ से चलाई

भय्यूजी महाराज के अनुयायियों ने इस बात पर संदेह जताया है कि उन्होंने खुदकुशी की है। उनका कहना है कि भय्यूजी महाराज बाएं हाथ का इस्तेमाल करते थे। लेकिन उनकी मौत दांई कनपटी पर गोली लगने से हुई है। समर्थकों को भय्यूजी के गोली चलाने पर भी संदेह है। हालांकि सीएसपी मनोज रत्नाकर के बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसा कोई बिंदु नहीं मिला जिस पर शक जताया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस गन शॉट रेसिड्यू (जीएसआर) जांच करा रही है। सुसाइड नोट की भी जांच हैंड राइटिंग विशेषज्ञ से करवाई जा रही है। 

Suspicion raised on Bhayyuji Maharaj suicide, police says gunshot residue is being investigated
इन लोगों ने सुनाई कलह की कहानी

पुलिस ने सेवादार शेखर शर्मा उर्फ पंडित, ड्राइवर शरद सेवलकर, नर्स गीता और बचपन से साथी मनोहर सोनी से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक शेखर ने अपने बयान में बताया कि कुहू और डॉ. आयुषी में का रिश्ता विवाद भरा था। हर बात पर उनकी तू-तू मैं-मैं होती थी। कुहू ने डॉ. आयुषी की तस्वीर फेंक दी थी। गुस्से में डॉ. आयुषी ने भी भय्यूजी की पहली पत्नी माधवी की तस्वीरों को घर से हटा दिया था। मनोहर ने कुहू और डॉ. आयुषी के तनाव भरे संबंध की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बेटी और दूसरी पत्नी के संबंधों की कड़वाहट भय्यूजी महाराज की जिंदगी में घुल गई थी जिससे वे तनाव में रहने लगे थे। ड्राइवर शरद ने बताया कि भय्यूजी महाराज जब भी बाहर जाते थे उसे ही साथ ले जाते थे। 
Suspicion raised on Bhayyuji Maharaj suicide, police says gunshot residue is being investigated

परिवार ने बैठक कर बयान देने पर प्रतिबंध लगाया

सूर्योदय आश्रम और घर में चल रही कलह के सार्वजनिक होने के बाद गुरुवार रात श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के पदाधिकारी और परिजनों की एक गुप्त बैठक की। जिसमें बड़े बुजुर्गों ने कुहू और डॉ. आयुषी को काफी समझाया और विवाद सुलझाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर इस कलह को पहले ही खत्म कर लिया जाता तो भय्यूजी महाराज मौत को गले नहीं लगाते। उनकी मौत के बाद समाज में बड़ी बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस विवाद के बारे में मीडिया तरह-तरह की खबरें छाप रही है। वरिष्ठों ने घरवालों को समझाया कि उनके बिना सोचे समझे कोई भी बयान देने से पुलिस किसी को भी फंसा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suspicion raised on Bhayyuji Maharaj suicide, police says gunshot residue is being investigated
ट्रस्ट ने जारी किया बयान 

इस बैठक में तय हुआ कि कुहू और डॉ.आयुषी, रिश्तेदार, आश्रम के सेवादार और कर्मचारी कोई भी बयान नहीं दें। श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास की ओर से शुक्रवार शाम बाकायदा बयान जारी कर कहा गया कि भय्यूजी महाराज सामाजिक और सेवाभावी नेतृत्व करने वाले रहे हैं। उनके विचार और कार्य सदैव असामान्य रहे और सामान्य लोगों की समझ के बाहर रहे हैं। उनके आकस्मिक निधन से सभी को आघात लगा है। पुलिस उच्चस्तरीय जांच कर रही है इसलिए जांच के बाद ही आश्रम या परिवार की ओर से कुछ कहा जा सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed