{"_id":"6201fb3103eeb53211728359","slug":"surrender-fund-collection-campaign-bjp-s-campaign-will-start-from-february-11-on-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पण निधि संग्रह अभियान: पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी से शुरू होगा भाजपा का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्पण निधि संग्रह अभियान: पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी से शुरू होगा भाजपा का अभियान
Tue, 08 Feb 2022 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:47 AM IST
सार
सीहोर जिले में भाजपा 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी, इस दिन से भाजपा का समर्पण निधि संग्रह अभियान भी शुरू होगा।
विज्ञापन
सीहोर: 11 फरवरी से शुरू होगा समर्पण निधि संग्रह अभियान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह अभियान 2022 का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समर्पण निधि का संग्रह किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के लिए पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को जिले का प्रभारी बनाया गया है वहीं आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को समर्पण निधि संग्रह अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उमाशंकर गुप्ता ने सीहोर के जिला भाजपा कार्यालय में बैठल ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को समर्पण निधि संग्रह के तहत जिले को दिए गए लक्ष्य की जानकारी दी। सीहोर जिले को 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि समर्पण निधि के तौर पर जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गुप्ता ने कहा कि आज देश में भाजपा पार्टी के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। हम सभी को भरपूर समर्पण करके इस लक्ष्य को पाना है। सीहोर हमेशा इस मामले में सबसे आगे रहा है। उम्मीद करता हूं इस वर्ष भी जिला समय से पहले निधि संग्रह का लक्ष्य प्राप्त करेगा।
कल होगी मंडलों की बैठक
समर्पण निधि अभियान की शुरुआत से पहले 9 फरवरी को जिले के 19 मंडलों की बैठक की जाएगी।
जिले के 1205 बूथों पर मनाई जाएगी पुण्यतिथि
सीहोर जिले के सभी 1205 बूथों पर 11 फरवरी को प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी।