{"_id":"5de5ce5c8ebc3e54ad717c15","slug":"sumitra-mahajan-says-being-a-bjp-government-important-issues-were-raise-through-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ताई' सुमित्रा महाजन बोलीं- भाजपा सरकार होने के कारण जरूरी मुद्दे कांग्रेसी नेताओं के जरिए उठाती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ताई' सुमित्रा महाजन बोलीं- भाजपा सरकार होने के कारण जरूरी मुद्दे कांग्रेसी नेताओं के जरिए उठाती थी
Tue, 03 Dec 2019 08:24 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
sumitra-mahajan
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद 'ताई' सुमित्रा महाजन ने खुलासा किया कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के राज में वह अपने तत्कालीन संसदीय क्षेत्र के विकास के लिये कांग्रेस नेताओं से भी जनहित के मुद्दे उठाने को कहती थीं।
उन्होंने इसके पीछे दलील दी कि भाजपा के अनुशासन से बंधी होने के कारण वह अपनी ही पार्टी की तत्कालीन सरकार की नीतियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कह सकती थीं। ताई के नाम से मशहूर इंदौर की पूर्व लोकसभा सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
महाजन ने रविवार रात यहां एक कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम इंदौर का विकास करने निकलते हैं, तो अपने मन में दलगत राजनीति की भावना नहीं रखते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे अवसर भी आये, जब मैं जनहित के कुछ मुद्दों पर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार (शिवराज की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार) के खिलाफ नहीं बोल सकती थी। तब मैं धीरे से उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) बोलती थी कि वे इन मुद्दों को उठायें और इसके बाद मैं शिवराज (तत्कालीन मुख्यमंत्री) से बात कर उचित कदम उठाने को कह दूंगी
महाजन ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने इंदौर के भले के लिये उनकी बात हमेशा मानी है। इस बीच, महाजन के बयान की तारीफ करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को कहा कि इंदौर की पूर्व सांसद की बात सकारात्मक अर्थों में ली जानी चाहिये।
सिलावट ने कहा कि ताई (महाजन) की हमेशा यही सोच रहती है कि इंदौर क्षेत्र के विकास में सभी दलों के नेता एक-दूसरे के सहायक बनें।