फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sumitra Mahajan also expressed objection on the Head and foot massage facility in trains 

ट्रेनों में मसाज सुविधा पर 'ताई' ने भी जताई आपत्ति, रेल मंत्री पीयूष गोयल से पूछे तीखे सवाल

Sat, 15 Jun 2019 02:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 15 Jun 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan also expressed objection on the Head and foot massage facility in trains 
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में यात्रियों के लिए सिर-पैर की मसाज सुविधा शुरू करने पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक खत लिखा है। उन्होंने पत्र में पूछा कि क्या वास्तव में रतलाम रेल मंडल ट्रेनों में हेड-फुट मसाज की सुविधा उपलब्ध करवाएगा?

विज्ञापन


महाजन ने आगे कहा कि क्या इस नीतिगत निर्णय को रेल मंत्रालय की स्वीकृति है? इससे महिलाओं की सुरक्षा और सहजता संबंधी सवाल खड़े हो सकते हैं। क्या प्लेटफॉर्म पर भी हेड-फुट मसाज पार्लर खोलने का प्रस्ताव है? 
विज्ञापन


सुमित्रा महाजन से पहले सांसद शंकर लालवानी ने भी मसाज सुविधा का विरोध किया था। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने कहा कि ट्रेनों में मसाज की जरूरत नहीं है। सदस्य जगमोहन वर्मा ने कहा कि अगर रेलवे ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो हम आंदोलन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाज सुविधा का विरोध करते हुए रेल उपभोक्ता महासंघ के महासचिव योगेंद्र जैन ने कहा कि हेड-फुट मसाज का निर्णय समझ से परे है, इसे शुरू नहीं किया जाना चाहिए। यात्री सुविधा बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed