{"_id":"63b59d6884e4b510255ea825","slug":"suicide-lover-couple-committed-suicide-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: 'शिव' सुकन्या का हो न सका...और दोनों एक साथ फंदे पर झूल गए, पुराना रिश्ता बन रहा था अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: 'शिव' सुकन्या का हो न सका...और दोनों एक साथ फंदे पर झूल गए, पुराना रिश्ता बन रहा था अड़चन
Wed, 04 Jan 2023 09:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही फंदे पर झूलते हुए मिले। मामला बरौंधा थाना एरिया का है। दोनों की लाश भुइयन जंगल में मिली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, उन्होंने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन एक ही समाज के होने के बावजूद पुराना रिश्ता उनकी राह में अड़चन था। लिहाजा, उन्होंने साथ मरने का वादा निभाते हुए एक साथ मौत को गले लगा लिया। प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी में बने दो फंदों पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके शव एक ही रस्सी पर झूलते जंगल में मिले।
विज्ञापन
यह घटना सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र की है। जहां तेलाई चुवा गांव के पास भुइयन जंगल में युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त ग्राम तेलाई चुवा निवासी शिवकुमार गोंड पिता श्यामसुंदर सिंह गोंड और सुकन्या सिंह गोंड पिता राजेन्द्र सिंह गोंड के रूप में की गई है। युवती और युवक दोनों मंगलवार की सुबह से ही घर से लापता थे। युवती के परिजनों ने तलाश के बाद बरौंधा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोप- शिवकुमार उसे अपने साथ ले गया होगा...
उन्होंने यह संदेह भी जताया था कि शिवकुमार उसे अपने साथ ले गया होगा। इस बीच बुधवार की दोपहर गांव और बस्ती से लगभग तीन किमी दूर भुइयन के जंगल में दोनों के शव एक पेड़ की डाल से एक साथ एक ही रस्सी पर बने दो फंदों में झूलते पाए गए। ग्रामीणों ने परिजनों को और परिजनों ने बरौंधा पुलिस को शव देखे जाने की जानकारी दी। बरौंधा थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाया और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने क्या बताया...
थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने शुरूआती जांच में मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। दोनों एक ही समाज के थे और दोनों के घर भी आमने-सामने थे। दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को भी थी और परिजनों को भी संदेह था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे।
इस वजह से एक ही समाज का होने के बावजूद उनका विवाह नहीं हो सकता था। वे भी ये जानते थे और उनके परिजन भी इस पर सहमत नहीं थे। विवाह की राह में रिश्ते की अड़चन से वे परेशानी महसूस कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह युवती घर से लापता हो गई। घर वालों ने जब शिवकुमार की खोज खबर ली तो वह भी नदारद मिला। लिहाजा, उन्हें संदेह हुआ कि शिवकुमार ही युवती को लेकर कहीं चला गया है।
दोनों के भागने की भी आशंका थी...
लोगों को आशंका थी कि दोनों भागकर किसी और शहर में चले गए होंगे। लेकिन उनकी लाशें एक ही रस्सी पर झूलती मिल गई। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों के परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस और छानबीन कर रही है, यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं घटना की वजह कुछ और तो नहीं।
