फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Success of Satna Police: Five lakh robbery exposed, four accused arrested, Bolero used in the incident also seized

सतना पुलिस की सफलता: दिनदहाड़े हुई पांच लाख लूट का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल बोलेरो भी जब्त

Thu, 12 May 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 08:18 PM IST
सार

सतना में एक बुजुर्ग से पांच लाख लूटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी आदतन अपराधी हैं, पुलिस अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Success of Satna Police: Five lakh robbery exposed, four accused arrested, Bolero used in the incident also seized
पांच लाख की लूट में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना पुलिस ने बीते दिनों हुई पांच लाख की लूट का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि 28 अप्रैल 2022 को पुलिस को लूट की शिकायत की गई थी। कटरा टोला बिरसिंहपुर के रहने वाले 63 वर्षीय रामकिशोर तिवारी पांच लाख नगद पोस्ट आफिस में जमा कराने पैदल जा रहे थे। उसी समय एक बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों ने मदद देने के बहाने से गाड़ी में उन्हें बैठा लिया और बलपूर्वक पांच लाख रुपये लूट लिए। बाबूपुर के पास ले जाकर उतार दिया। उन्होंने थाना सभापुर में शिकायत की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपियों का पता लगा लिया। पुलिस ने इरशाद पिता मुराद अली (35) निवासी बड़ी दरगाह थाना अमहिया रीवा, गोलू उर्फ अभिलाष चिकवा पिता बच्चीलाल खटीक (21) निवासी चिकान टोला थाना सिटी कोतवाली रीवा, मोह. सद्दाम पिता समसुद्दीन खान (22) निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली रीवा और इब्बू उर्फ इमरान पिता मुन्ना शाह (25) निवासी बड़ी दरगाह के पास अमहिया थाना अमहिया रीवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सभी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों से लूटे गए पांच लाख में से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं। पहले भी इन पर लूट, चोरी, डकैती के अपराधों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed