फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students protest at Makhanlal Chaturvedi National University, bhopal

माखनलाल विश्वविद्यालय : रिजल्ट बिगड़ने पर छात्रों ने किया हंगामा, रजिस्ट्रार के चैंबर के कांच फोड़े

Tue, 12 Feb 2019 01:08 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 12 Feb 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Students protest at Makhanlal Chaturvedi National University, bhopal
एमसीयू, भोपाल
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में रिजल्ट बिगड़ने से भड़के छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा किया। दरअसल, पिछले दिनों  विश्वविद्यालय ने जो 78 तरह के रिजल्ट घोषित किए हैं उसमें काफी संख्या में छात्र असफल हुए हैं। 
विज्ञापन


इसी के विरोध में सोमवार को छात्रों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान छात्रों ने रजिस्ट्रार के चैंबर की खिड़कियों के कांच फोड़ दिए। बताया जाता है कि छात्र कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, इस बीच कुछ छात्रों ने रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल को अपने साथ बैठाने की जोर-जबर्दस्ती की और कुलपति को बुलाने की मांग करने लगे। इस बात की जानकारी जब प्रदेश पुलिस चली तो वह कैंपस पहुंची। 
विज्ञापन


बता दें कि विरोध कर रहे छात्रों ने मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठाए और साथ विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा पर भृष्ट होने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि जो छात्र अभी तक कैंपस में टॉप किया करते थे और अच्छे अंकों के साथ पास होते आए, उन्हें फेल कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा को मुल्यांकन अयोग्य शिक्षकों से कराया गया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर इस गड़बड़ी में सुधार कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्मदाह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमित्ता और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए शासन द्वारा नियुक्त कमेटी ने काम शुरू कर दिया। भोपाल स्थित विश्वविद्यालय में कमेटी की पहली बैठक तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली। जांच कमेटी ने पूर्व कुलपति प्रो. बीके कुठियाला की विदेश यात्राओं को भी जांच के घेरे में लिया है। 


ऐसी आशंका है कि कुठियाला ने न सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न शहरों में लगने वाले शिविर बल्कि संघ के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पद का दुरुपयोग करते हुए विश्वविद्यालय का पैसा खर्च किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed