फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students fight on the middle of the road in Gwalior

Gwalior: खून से सनी चाकू और तलवारें, बीच सड़क छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 03 Jan 2023 05:07 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 03 Jan 2023 05:07 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष के वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बीच सड़क हुए इस हादसे से लोगों में भी दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
Students fight on the middle of the road in Gwalior
छात्रों के बीच चली तलवार और चाकू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर में बीच सड़क पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और तलवारबाजी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बीच सड़क पर छात्रों के दो गुट आपस में एक दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही छात्रों के हाथ में खून से लथपथ तलवार भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो शहर के तानसेन नगर चौराहे का है। पुलिस के पास ये वीडियो पहुंचा है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ युवक एक लड़के को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीट रहे हैं और कुछ देर बाद उस लड़के के साथी भी हाथों में बैट लेकर आते हैं और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगती है। साथ ही एक छात्र के हाथों में तलवार भी नजर आ रही है, जो खून से सनी है। यह नजारा बीच सड़क पर दिखाई दे रहा है और राहगीर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो तानसेन नगर स्टेट बैंक सराय का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
जिस तरीके से छात्रों के गुट आपस में तलवार और चाकू से हमला कर रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है इस मारपीट में कई युवक घायल हुए हैं। खूनी संघर्ष के बाद दोनों गुट मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि वीडियो उनके पास पहुंचा है और इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed