फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Student body found lying on the roadside

Betul: सड़क किनारे पड़ा मिला छात्र का शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका, परिजनों में छाया मातम

Tue, 19 Dec 2023 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 06:58 PM IST
सार

Betul: जिले के हमलापुर क्षेत्र में सड़क किनारे एक 19 वर्षीय छात्र का शव मिला पाया गया। बता दें कि शव जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या इस मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Student body found lying on the roadside
सड़क किनारे पड़ा मिला छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलिटेक्निक स्टूडेंट का शव हमलापुर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्टूडेंट की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के शव के पास एक बैग भी पड़ा मिला है। जिसके आधार पर युवक के कॉलेज स्टूडेंट होने की बात भी कही जा रही है। मौके पर युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद स्पष्ट हुआ कि युवक हरन्या बोरदेही निवासी पंकज पिता राजेश यदुवंशी है जो कि बैतूल में किराए से रहकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था। युवक की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे के आसपास गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी युवक का शव हमलापुर क्षेत्र में रोड के किनारे पड़ा हुआ है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कराया गया। बता दें कि शव जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या इस मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed