फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Strictness of Corona in Shivpuri: Police caught those roaming without wearing masks, taken to open jail

शिवपुरी में कोरोना की सख्ती: बिना मास्क पहने घूमने वालों को पुलिस ने पकड़ा, खुली जेल ले जाया गया

Wed, 05 Jan 2022 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 03:46 PM IST
सार

बढ़ते कोरोना संकट के बीच बुधवार को बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में शिवपुरी के पोहरी चौराहे व अन्य स्थानों पर पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना मास्क के घूम रहे थे। इन्हें पुलिस वाहन में बिठाकर खुली जेल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Strictness of Corona in Shivpuri: Police caught those roaming without wearing masks, taken to open jail
Shivpuri: बिना मास्क घूम रहे लोगों को पुलिस वाहन में बैठाकर खुली जेल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में बढ़ते कोरोना संकट के बीच बुधवार को प्रशासन अधिकारी और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में शिवपुरी के पोहरी चौराहे व अन्य स्थानों पर पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना मास्क के घूम रहे थे। इन्हें पुलिस वाहन में बिठाकर खुली जेल ले जाया गया।
विज्ञापन


शिवपुरी के अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वालों को पकड़ा गया है और चालानी कार्रवाई के अलावा उन्हें सबक सिखाने के लिए खुली जेल में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई की है। आगे लोग नहीं मानते हैं तो और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मास्क को लेकर पहले भी सख्ती की जा चुकी है। बता दें कि करीब एक महीने पहले कलेक्टर और एसपी ने लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर समझाइश दी थी। बिना मास्क पहने लोगों को मास्क बांटे थे।
विज्ञापन


कलेक्टर का कहना था कि आप लोग न सिर्फ खुद मास्क पहनें, बल्कि अपने पास मास्क भी रखें, ताकि दूसरों को आवश्यकता पड़ने पर दे सकें। प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए बाजार में भी उन्हीं दिनों अनाउंसमेंट करवाया कि बाजार में सभी दुकानदार मास्क लगाएं और ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए कहें। अगर कोई ग्राहक मास्क नहीं लगाता है तो उसे सामान नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed