{"_id":"61a5c66472a40322b32e647a","slug":"strictness-in-indore-administration-sealed-ten-institutions-for-not-applying-second-dose-of-vaccine-employees-were-working-without-vaccine-in-hyundai-toyota-showroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में सख्ती: वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाने पर प्रशासन ने दस संस्थान किए सील, हुंडई-टोयोटा शोरूम में बगैर वैक्सीन के काम कर रहे थे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में सख्ती: वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाने पर प्रशासन ने दस संस्थान किए सील, हुंडई-टोयोटा शोरूम में बगैर वैक्सीन के काम कर रहे थे कर्मचारी
Tue, 30 Nov 2021 12:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:06 PM IST
सार
वैक्सीनेशन को लेकर इंदौर प्रशासन सख्त हुआ है। वैक्सीन का सेकंड डोज न लगवाने पर प्रशासन की टीम ने दस संस्थानों को सील किया। कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
फैक्टरी को सील करने की कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वैक्सीनेशन को लेकर इंदौर प्रशासन सख्त हुआ है। वैक्सीन का सेकंड डोज न लगवाने पर प्रशासन की टीम ने दस संस्थानों को सील किया। कार्रवाई लगातार जारी है।
दरअसल इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने शत प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का सेकंड डोज लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके लिए समझाइश दी जा रही है तो सख्ती भी की जा रही है। जो लोग वैक्सीन लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं उनके विरुद्ध जिला प्रशासन कड़ा रूख अपना रहा है। ऐसे संस्थान जहां कार्य कर रहे कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है उनको सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार देर शाम को प्रशासन की टीम ने भंवरकुआं क्षेत्र में राणा मोटर्स को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने तथा संस्थान में कार्यरत चार कर्मचारियों को दूसरा डोज नहीं लगवाने पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की। इसी तरह खजराना क्षेत्र में ओलंपिक आर्यन वर्कशॉप में कार्यरत 5 कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगाई थी। इस पर संस्थान को सील किया।

देवगुराड़िया में सील की फैक्टरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
जिला प्रशासन की टीम द्वारा संस्थानों के औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। इस दौरान जेके न्यट्री फूड्स लसुड़िया में 28 स्टाफ में से केवल 4 लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिले। इस पर संस्थान को सील किया। राऊ में डेली स्लिपवेल शॉप, हर्ष हुंडई के शोरूम, सांवेर रोड स्थित रिलायबल स्टील्स, सांघी टोयोटा का शोरूम, देवगुराड़िया में मेन रोड स्थित मेसर्स गिरिराज गोवर्धन बारदान फैक्टरी, राऊ में विकास स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट तथा थाना विजयनगर क्षेत्र अंतर्गत एसके बेकर्स को कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाने पर सील करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि वैक्सीन के दोनों डोज बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन नहीं करवाने वालों पर सख्ती की जा रही है।