फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Strictness in Dewas: If the mask is not applied, then there will be a spot fine of Rs 50, it is also necessary to follow the social distancing

देवास में सख्ती : मास्क नहीं लगाया तो होगा 50 रुपये का स्पॉट फाइन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी

Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

भोपाल, उज्जैन में मास्क को लेकर सख्ती के बाद अब देवास में भी आदेश जारी हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर 50 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। 

विज्ञापन
Strictness in Dewas: If the mask is not applied, then there will be a spot fine of Rs 50, it is also necessary to follow the social distancing
देवास कलेक्टर ने जारी किया आदेश। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी शासन-प्रशासन अलर्ट पर है। कुछ दिन पहले तक मास्क की जो आदत लोगों ने छोड़ दी थी अब उसे फिर से व्यवहार में लाए जाने की अपील हो रही है। जहां अपील से काम नहीं हो रहा वहां सख्ती की जा रही है। भोपाल, उज्जैन में मास्क को लेकर सख्ती के बाद अब देवास में भी आदेश जारी हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर 50 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। 
विज्ञापन

दरअसल देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि मास्क लगाना जरुरी है। पूरे जिले में किसी भी सार्वजिनक स्थान पर यदि कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है तो उस पर 50 रुपये का स्पॉट फाइन किया जाएगा। संपूर्ण जिले में शासकीय, अशासकीय संस्थानों, निजी संस्थानों, व्यापारिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले कलेक्टर व एसपी ने शहर में निकलकर लोगों से मास्क लगाने की अपील की थी। उस दौरान कई लोग ऐसे मिले थे जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा था। इस पर शुक्रवार को कलेक्टर ने सख्ती करते हुए आदेश जारी किया।
विज्ञापन


जिले में एक भी कोरोना एक्टिव मरीज नहीं
देवास जिले की बात करें तो फिलहाल यहां कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में कोविड का रिकवरी रेट अब तक 99.34 प्रतिशत है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शत प्रतिशत  लोगों को वैक्सीन लगे इसलिए अभियान चलाया जा रहा है। 4 दिसंबर को भी वैक्सीनेशन का अभियान चलेगा। कोरोना मरीजों की बात करें तो जिले में प्राप्त 1202 सैम्पल की रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। देवास जिला कारोना संक्रमित एक्टिव मरीजों से मुक्त हो गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में आज तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed