फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Strange suggestion of MP minister if crime is to be reduced then crucify the rapists in front of the public

Khandwa News: मप्र की मंत्री का अजब सुझाव, अपराध घटाना है तो दुष्कर्मियों को जनता के सामने सूली पर चढ़ाओ

Fri, 04 Nov 2022 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 02:47 PM IST
सार

उषा ठाकुर ने कहा कि 'मध्यप्रदेश सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती और सजगता के साथ निपट रही है। यह देश में पहला प्रदेश है जिसने दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया है। अब तक 72 अपराधियों को मृत्युदंड दी जा चुकी है।'

विज्ञापन
Strange suggestion of MP minister if crime is to be reduced then crucify the rapists in front of the public
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर अपने अजीब बयानों और सुझावों के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने कहा है कि दुष्कर्मियों को जनता के सामने सूली पर चढ़ाना चाहिए। यह बाकी लोगों को ऐसे अपराध करने से रोकेगा और किसी में इस तरह के अपराध करने की हिम्मत नहीं होगी। 
विज्ञापन


खंडवा जिले में चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में उषा ठाकुर का यह बयान आया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 'मध्यप्रदेश सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती और सजगता के साथ निपट रही है। यह देश में पहला प्रदेश है जिसने दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया है। अब तक 72 अपराधियों को मृत्युदंड दी जा चुकी है।'
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री ठाकुर ने कहा कि यदि इसके बाद भी इस तरह के अपराध हो रहे हैं तो यह समाज के लिए चिंता का विषय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया और हम सभी के लिए यह परेशान करने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग तरीके से समाज को जागरूक कर रहे हैं। इस तरह की बर्बर गतिविधि में कोई कैसे शामिल हो सकता है? मैं मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) से अनुरोध करूंगी कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक तौर पर सूली पर चढ़ाना चाहिए। आरोपी को जेल में मृत्युदंड दिया जाता है, लेकिन जहां यह होता है किसी को पता नहीं चलता। यदि दुष्कर्म के मामलों में दो अपराधियों को पकड़ा गया है तो उन्हें खंडवा के चौराहे पर सूली पर चढ़ाओ, तब जाकर सभी ऐसे लोग (आपराधिक तत्व) किसी भी बेटी को छूने से पहले हजार बार सोचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में खंडवा में चार साल की एक लड़की के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म किया और फिर उसे गन्ने क खेत में छोड़कर भाग गया। बच्ची सोमवार को बेहोश स्थिति में बरामद हुई थी। उसका इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के एक अन्य  मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री इन्हीं दोनों के बारे में बात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed