फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stone Pelting in Ratlam: Offensive songs were being played on DJ in front of the temple, clashes between two groups, five injured in stone pelting

Stone Pelting in Ratlam: मंदिर के सामने डीजे पर बजा रहे थे आपत्तिजनक गाने, दो गुटों में झड़प, पथराव में पांच घायल

Mon, 23 May 2022 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 04:08 PM IST
सार

विवाद रविवार रात करीब 11 बजे रतलाम जिले से 70 किमी दूर गांव कोठड़ी में हुआ है। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा मंदिर के सामने फूहड़ गाने बजाने और आपत्तिजनक डांस किया जा रहा था। इसी बात के विरोध पर कुछ लोगों में विवाद हो गया जो बाद में गुटीय संघर्ष में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
Stone Pelting in Ratlam: Offensive songs were being played on DJ in front of the temple, clashes between two groups, five injured in stone pelting
गांव में ऐहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम में डीजे बजाने की बात पर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव किया गया। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। कलेक्टर और एसपी ने रातभर गांव में ही रहे। अब स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार विवाद रविवार रात करीब 11 बजे रतलाम जिले से 70 किमी दूर गांव कोठड़ी में हुआ है। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा मंदिर के सामने फूहड़ गाने बजाने और आपत्तिजनक डांस किया जा रहा था। इसी बात के विरोध पर कुछ लोगों में विवाद हो गया जो बाद में गुटीय संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौहाल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर ताल थाना पुलिस सहित पास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही जाकिर मेव के बेटे की शादी पिछले वर्ष लॉकडाउन में हो चुकी है, लेकिन वे बरात अभी निकाल रहे थे। आरोप है कि बरात के दौरान मंदिर के सामने डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाए गए और फूहड़ डांस किया गया। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें रोका। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और फिर पथराव होने लगा। इसमें पांच लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। ताल थाना पुलिस ने 7 नामजद और 2 अन्य सहित कुल 9 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार के भड़काऊ मैसेज या अन्य पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रतलाम जिले के एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 10-11 बजे घटी। सूचना मिलते ही ताल थाना पुलिस और आसपास के थाने की फोर्स मौके पर भेजी गई। एसडीएम, एसडीओपी, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। जांच अभी जारी है। जिन लोगों को चोटें आई उनके परिजनों से बात हुई है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी रातभर गांव में ही डटे रहे। सोमवार सुबह लौटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed