फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stone pelting attack on Jyotiraditya Scindia car

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का दावा- सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास, काफिले पर किया गया पथराव

Sat, 14 Mar 2020 02:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Mar 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting attack on Jyotiraditya Scindia car

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले पर आज शाम यहां जानलेवा हमले की कोशिश की गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


चौहान ने दावा किया कि शहर के कमला पार्क इलाके में सिंधिया की कार रोकने की कोशिश की गई और उनके काफिले पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है और कहा कि सिंधिया को काले झंडे दिखाये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया यहां शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल हवाई अड्डा जा रहे थे। भाजपा के स्थानीय नेता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सिंधिया को काले झंडे दिखाये जाने और उनके काफिले पर पत्थर फेंके जाने की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कराने के लिए वह श्यामला थाना पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि रात 11:30 बजे पार्टी जिला अध्यक्ष विकास विरानी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तथा जिले के पार्टी पदाधिकारी थाने पहुंचे।

वहीं, श्यामला हिल्स पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बी पी सिंह ने बताया कि सिंधिया को आज शाम सात बजे के आसपास काले झंडे दिखाये जाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शासन की तरफ से मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘उन पर (सिंधिया पर) पथराव नहीं किया गया है।’ सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इस मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे और पथराव होने का भी आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पथराव नहीं हुआ है। चौहान ने कहा कि घटना के दौरान सिंधिया के वाहन चालक ने बमुश्किल वहां से गाड़ी निकाली।

उन्होंने कहा, ‘आम आदमी की बात छोड़िए, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास किया जा सकता है तो फिर आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी है?’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अराजकता का माहौल है।’ चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुमत खो चुकी सरकार बौखलाहट में हमले करवा रही है।

उन्होंने कहा, ‘मैं इस हमले की निंदा करता हूं और पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’ चौहान ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सिंधिया पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराने गए हैं।

हवाई अड्डे के रास्ते में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को दिखाए काले झंडे

कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शुक्रवार शाम को यहां हवाई अड्डे के मार्ग में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और काले झंडे दिखाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंधिया को हवाई अड्डे जाने के दौरान कमला पार्क इलाके में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और विरोध स्वरुप उनको काले झंडे दिखाए और काले गुब्बारे भी छोड़े।

भोपाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे जाने के दौरान सिंधिया के काफिले को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस ने पीछे हटा दिया। उन्होंने इस मामले में किसी को गिरफ्तार किए जाने से इंकार किया।

सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।



उनके साथ ही मध्यप्रदेश के छह मंत्रियों सहित 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, जिनमें से अधिकांश उनके कट्टर समर्थक हैं। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है।

इसके साथ ही भाजपा ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाया और सिंधिया ने शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed