फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   State-wise list of the 51 new low-cost airports

11 राज्यों में बनेंगे 51 नए एयरपोर्ट्स

Sat, 29 Jun 2013 04:44 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
State-wise list of the 51 new low-cost airports

11 प्रदेशों में 51 छोटे-छोटे नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इन एयरपोर्ट के लिए शहरों का चुनाव भी कर लिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इन 11 राज्यों में झारखंड, बिहार, पंजाब, उत्तरप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।


सिविल एविएशन सेक्टर को प्रोत्साहन और टीयर-2 और टीयर-4 श्रेणी के शहरों में हवाई संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला किया है।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया 51 शहरों में कम लागत वाले छोटे एयरपोर्ट बनाएगी।

भुवनेश्वर और इंफाल हवाई अड्डों को 20 हजार करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि इस साल पब्लिक-प्राइवेट पार्टिसिपेशन (पीपीपी) के तहत आठ ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भी तैयार किए जाएंगे। इतना ही नहीं सरकार चेन्नई, लखनऊ, कोलकाता, गुवाहाटी, जयपुर और अहमदाबाद एयरपोर्ट का संचालन और रखरखाव भी पीपीपी मॉडल के तर्ज पर करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


किस राज्य को मिले कितने एयरपोर्ट

उत्तरप्रदेश: आगरा, इलाहाबाद, मुरादाबाद, सहरानपुर, मेरठ, बिजनौर, अलीगढ़, मुज्जफरनगर और आजमगढ़
आंध्रप्रदेश: विजयवाड़ा, नेल्लोर, कुरनूल, कडप्पा, निजामाबाद, तिरुपति, अनंतपुर, करीमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड:
धनबाद, बोकारो और हजारीबाग
बिहार
: मुजफ्फरपुर, छपरा और सासाराम
पंजाब:
लुधियाना, जालंधर और फिरोजपुर
अरुणाचल प्रदेश: तेजू, मोमदिला, अलॉन्ग
असम:
सिलचर, जोरहट, तेजपुर
मध्यप्रदेश:
खंडवा, बुरहानपुर, सिंगरौली, शहडोल, सीधी, ग्वालियर और जबलपुर
उड़ीसा:
ब्रह्मपुर, राउरकेला,क्योंझर
राजस्थान
: अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा और अलवर
महाराष्ट्र
: कोल्हापुर, नासिक, जलगांव, सोलापुर, अमरावती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed