फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sonia or rahul to be natural choice for pm post says tharoor

'पीएम पद के लिए सोनिया या राहुल स्वाभाविक पसंद'

Sun, 24 Feb 2013 11:14 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Sun, 24 Feb 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
sonia or rahul to be natural choice for pm post says tharoor

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो कांग्रेस अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री पद के स्वाभाविक पसंद होंगे।

विज्ञापन


थरूर ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि हर कोई जानता है कि हमारी पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता हमारी पार्टी को जीत दिलाती है तो स्वाभाविक रूप से इन्हीं दोनों में से कोई एक प्रधानमंत्री बनेगा।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की जरूरत नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव के नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी होने के बारे में पूछे गए सवाल को थरूर ने पूरी तरह से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में अमेरिका जैसी व्यवस्था नहीं है। वहां राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा और मिट रोमनी में सीधे मुकाबला हुआ, लेकिन भारत में जनता किसी पार्टी को चुनती है और सबसे बड़ी पार्टी के चुने गए सांसद प्रधानमंत्री का चुनाव करते हैं।

थरूर यहां एक निजी शिक्षण संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed