फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Son burnt mother's body at home in Chhindwara

Chhindwara: मायके से आई बेटियों को नहीं मिली मां, घर की बाड़ी में मिलीं जली हड्डियां, भाई को उठा ले गई पुलिस

Thu, 25 Jan 2024 08:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jan 2024 08:27 AM IST
सार

बड़कुही के वार्ड क्रमांक-11 हैदरी चौक में बेटे ने महिला का अंतिम संस्कार किया उसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बहनों ने कोई भी संदेहास्पद बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
Son burnt mother's body at home in Chhindwara
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़कुही के वार्ड क्रमांक-11 हैदरी चौक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की मौत के घर में ही अकेले अंतिम संस्कार कर दिया। मायके आई बेटियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ की है लेकिन कोई मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़कुही के वार्ड-11 के हैदरी चौक में रहने वाले युवक ने अपनी मां की मौत के बाद बिना किसी को बताए चुपचाप ही घर की बाड़ी में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को मायके से आई बहनें जब मां को तलाशने लगीं तभी उनको घर की बाड़ी में जले हुए अवशेष मिले। बेटियों ने बाड़ी में देखा तो जली हुई हड्डियां दिखाई दीं। इसके बाद बेटियों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और भाई को पूछताछ के लिए ले गई। इस मामले में फिलहाल कोई मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही मां की मौत हो चुकी थी। मां की मौत होने पर बेटे ने अकेले ही घर में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
दरअसल जिस परिस्थिति में बेटे ने महिला का अंतिम संस्कार किया उसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बहनों ने कोई भी संदेहास्पद बयान नहीं दिया है, फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले को जांच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed