फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Somnath-Jabalpur Express Coach removed due to overheating of axle, accident averted

सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का एक्सेल गर्म होने से कोच हटाया गया, टला हादसा

Fri, 31 Jan 2020 11:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Jan 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Somnath-Jabalpur Express Coach removed due to overheating of axle, accident averted
Somnath-Jabalpur Express - फोटो : social media

सोमनाथ से जबलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से एक कोच को मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में गुरुवार की रात बदला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने शुक्रवार को बताया कि सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के बी-1 कोच का पहिया किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण जाम हो रहा था। लगातार घर्षण के कारण इस पहिये का धुरा (एक्सेल) अधिक गर्म हो रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार की रात दो बजे के आस-पास इस गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से करीब 150 किलोमीटर दूर खाचरोद रेलवे स्टेशन पर संबंधित कोच को रेलगाड़ी से अलग कर दिया गया।
विज्ञापन


जयंत ने बताया कि इस कोच के यात्रियों को रेलगाड़ी के दूसरे डिब्बों में पहले ही भेज दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया के कारण ट्रेन करीब ढाई घंटे के विलंब से गंतव्य की ओर रवाना हुई। जानकारों ने बताया कि ट्रेन का पहिया लोहे का होता है, जो इसी धातु के एक्सेल से जुड़ा होता है। गाड़ी चलने पर किसी तकनीकी गड़बड़ी से पहिया जाम होने पर घर्षण के चलते एक्सेल अधिक गर्म होने लगता है। इसकी सूचना मिलने पर संबंधित कोच को तत्काल बदल दिया जाता है, ताकि रेल हादसे की आशंका को समाप्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed