{"_id":"5f0cfbc98ebc3e63e035b959","slug":"som-distilleries-promoter-arrested-in-30-crores-gst-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में सोम डिस्टिलरीज के प्रमोटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में सोम डिस्टिलरीज के प्रमोटर गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2020 05:56 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
जीएसटी के खुफिया अधिकारियों ने सोम डिस्टिलरीज के सीईओ जीडी अरोरा को कथित 30 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने लॉकडाउन में पिछले तीन महीनों के दौरान अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर की बिना टैक्स के आपूर्ति की। जीडी अरोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 24 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारी पहले ही शराब कारोबारी और फर्म के प्रवर्तकों जगदीश अरोरा, उनके भाई अजय अरोरा के अलावा कंपनी में निदेशक के तौर पर कार्यरत बिनय कुमार को गिरफ्तार कर चुके हैं। फर्म ने आठ करोड़ रुपये जमा करा दिये हैं। डीजीजीआई ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर जब्त किए हैं। इनकी कीमत 20 करोड़ से ज्यादा है।