फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sita sitting on the road for justice: After beating the widow woman, Jethani took her out of the house, also sold part of the land

न्याय के लिए सड़क पर बैठी सीता: विधवा महिला को मारपीट कर जेठ-जेठानी ने घर से निकाला, हिस्से की जमीन भी बेची

Sun, 06 Feb 2022 04:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

सीहोर में एक महिला ने सड़क पर बैठकर प्रशासन से इंसाफ के लिए गुहार लगाई। महिला के जेठ ने ससुराल के घर में महिला के हिस्से में कब्जा कर लिया है, जिसके लिए महिला ने प्रशासन से न्याय मांगा है।

विज्ञापन
Sita sitting on the road for justice: After beating the widow woman, Jethani took her out of the house, also sold part of the land
सीहोर: इंसाफ के लिए सड़क पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में एक महिला ने सड़क पर बैठकर प्रशासन से इंसाफ मांगा। महिला ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन एसडीएम के सुनवाई न करने के बाद महिला ने कलेक्टर से शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


मामला सीहोर जिले के दुल्हाबादशाह का है। जहां एक सीता नाम की महिला को इंसाफ के लिए घर के सामने सड़क पर अपने बच्चों के साथ बैठना पड़ा। जानकारी के अनुसार महिला रिसोट चौराहे में किराये के मकान में रहकर जीवन यापन करती है। ससुराल पक्ष के पास दुल्हाबादशाह के पुल के पास एक पट्टे वाला मकान है, जिसमें महिला का भी हिस्सा है। लेकिन महिला के जेठ ने इसकी आधे से ज्याद जमीन बेचकर पैसे खुद रख लिए। महिला सीताबाई का आरोप है कि उसके जेठ-जेठानी ने उसके हिस्से के मकान पर कब्जा कर लिया है और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। घटना का विरोध करने पर जेठ-जेठानी द्वारा मारपीट की गयी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसडीएम से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद महिला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की, जिसके बाद महिला की शिकायत दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed