{"_id":"651e43af75f306e94b0debc3","slug":"singrauli-news-bad-weather-stopped-the-plane-did-not-land-at-singrauli-airstrip-for-trial-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम ने रोका विमान: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर ट्रायल के लिए नहीं उतरा, लोग करते रहे बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम ने रोका विमान: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर ट्रायल के लिए नहीं उतरा, लोग करते रहे बेसब्री से इंतजार
Thu, 05 Oct 2023 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:33 AM IST
सार
Singrauli News: हवाई पट्टी पर कोई विमान पहली बार विमान उतरने और उड़ान भरने के समय कैसा दिखता है, इसको करीब से देखने के लिये बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हवाई पट्टी के आसपास एकत्र हो गए थे, लेकिन जब विमान नहीं उतरा तो मासूम होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते नहीं उतर सका प्लेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी के सिंगरौली जिले की सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर बुधवार को विमान उतारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लोग बेसब्री से हवाई जहाज यानी विमान देखने के लिए इंतजार कर रहे थे लेकिन मौसम ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। खराब मौसम के चलते विमान को हवाई पट्टी पर नहीं उतारा जा सका। बुधवार को सिंगरौलिया हवाई पट्टी के रनवे पर प्लेन व्हीटी बीएफएफ/ बी 200 यानी आठ सीटर विमान ट्रायल के लिए रनवे पर उतरता, लेकिन मौसम ने सारा खेल ही बिगाड़ दिया, अब जिला कलेक्टर अरुण परमार का कहना है कि हवाई पट्टी पर विमान उतारने के लिए भोपाल से नई तिथि जारी होगी, उसी के बाद पता चलेगा कि हवाई पट्टी का ट्रायल कब होगा ? उम्मीद है कि आगामी दो तीन दिनों में नई डेट तय हो जायेगी ।
लोग कर रहे थे बेसब्री से इंतजार
हवाई पट्टी पर कोई विमान पहली बार विमान उतरने और उड़ान भरने के समय कैसा दिखता है, इसको करीब से देखने के लिये बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हवाई पट्टी के आसपास एकत्र हो गए थे, लेकिन जब विमान नहीं उतरा तो मासूम होकर अपने घर लौट गए। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अंत तक उम्मीद लगाये बैठे थे कि विमान रनवे पर उतरेगा, लेकिन उनको भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
लोग कर रहे थे बेसब्री से इंतजार
हवाई पट्टी पर कोई विमान पहली बार विमान उतरने और उड़ान भरने के समय कैसा दिखता है, इसको करीब से देखने के लिये बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हवाई पट्टी के आसपास एकत्र हो गए थे, लेकिन जब विमान नहीं उतरा तो मासूम होकर अपने घर लौट गए। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अंत तक उम्मीद लगाये बैठे थे कि विमान रनवे पर उतरेगा, लेकिन उनको भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
