{"_id":"64cb7b6114c696fce7081075","slug":"mp-news-wild-elephants-created-havoc-broke-the-houses-of-the-residents-and-flattened-the-grains-from-fields-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: जंगली हाथियों ने मचाया तांडव, रहवासियों के घर तोड़े और अनाज भी खाए, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: जंगली हाथियों ने मचाया तांडव, रहवासियों के घर तोड़े और अनाज भी खाए, दहशत में लोग
Thu, 03 Aug 2023 03:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:40 PM IST
सार
संजय टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंच गया है। जहां कई दिन से पोड़ी रेंज के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॅार्डर पर हाथी अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। बुधवार की रात करीब दो बजे तिनगी गांव के एक आदिवासी के घर पर हाथियों ने गिरा दिया।
विज्ञापन
खेत में अनाज को नुकसान पहुंचाता हाथियों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंच गया है। जहां पोड़ी रेंज के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॅार्डर पर हाथियों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात दो बजे तिनगी गांव के हाथियों ने घुसकर ताड़व मचाया।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के एक आदिवासी के घर को अपना निशाना बनाया। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन हाथियों के झुंड ने आदिवासी का घर का तोड़ दिया और खेतों में अनाज को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार रात गाजर क्षेत्र के तिनगी गांव का है। जहां रात के करीब दो बजे 12 की संख्या में हाथियों का झुंड पहुंच गया। जिसने देर रात पूरे गांव में तांडव मचाया और राधा सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। घर को हाथियों के झुंड ने पू्री तरीके से गिरा दिया। इतना ही नहीं घर में रखे अनाज को भी खा गए। वहीं, हाथियों के आने की भनक जैसे ही परिवार को लगी तो घर में मौजूद लोगों ने अटारी पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
