{"_id":"67750325e1d64a7e990d5628","slug":"fire-broke-out-in-bolero-vehicle-parked-in-kuchwahi-vehicle-burnt-to-ashes-short-circuit-being-said-to-be-the-cause-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2475845-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: कुचवाही में खड़े बोलेरो वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटों ने बढ़ाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: कुचवाही में खड़े बोलेरो वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटों ने बढ़ाई दहशत
Wed, 01 Jan 2025 05:54 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:54 PM IST
सार
सीधी जिले के कुचवाही गांव में शॉर्ट सर्किट से खड़ी बोलेरो वाहन में आग लग गई, जिससे 12 लाख रुपए की गाड़ी जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की देरी से नुकसान बढ़ा। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
foto
विस्तार
जिले के ग्राम कुचवाही में बुधवार को घर के सामने खड़ी बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना दोपहर 12 बजे हुई, जब कुचवाही निवासी शिवराज गुप्ता की बोलेरो वाहन उनके घर के पास खड़ी थी। पास के विद्युत पोल से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगते ही वाहन पूरी तरह से धधकने लगा। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन को बचाने में सफल नहीं हो सके। बताया गया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शिवराज गुप्ता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बोलेरो वाहन, जिसकी अनुमानित लागत 12 लाख रुपए थी, जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि बोलेरो जलने के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटे हैं। स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि समय पर सहायता मिलने से नुकसान को कम किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

foto
