फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj troubles in vyapm scandal

व्यापम घोटाले में शिवराज की मुसीबतें बढ़ी

Thu, 19 Mar 2015 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Thu, 19 Mar 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
Shivraj troubles in vyapm scandal

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की व्यापम घोटाले में सियासी मुसीबत बढ़ सकती है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस घोटाले में मुख्यमंत्री की कथित भूमिका को लेकर दस्तावेज और सीडी सौंपे। साथ ही उन्होंने घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने शिवराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानमंत्री से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात को लेकर भाजपा के अंदर भी हलचल तेज हो गई है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चा का बाजार गर्म है। पार्टी हलकों में शिवराज की कुर्सी खतरे में मानी जा रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोदी से की मुलाकात

Shivraj troubles in vyapm scandal

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, कपिल सिब्बल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। सिब्बल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात दोहराई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि काले धन पर कानून लाने की बात करने वाली सरकार और प्रधानमंत्री को अपनी नाक के नीचे हुए व्यापम घोटाले को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह नहीं देखना चाहिए कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का है, जबकि इस पर गौर करना चाहिए कि उन्होंने कितने बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया।

प्रधानमंत्री की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात को लेकर भाजपा में भी अंदरूनी कलह बढ़ने की बात सामने आ रही है। पार्टी के एक धड़े का मानना है कि प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं से नहीं मिलना चाहिए था। इसके चलते कांग्रेस को जवाब दे रही मध्य प्रदेश भाजपा का मनोबल गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed