{"_id":"c4361f7069e40ad59672b22fd51fe03e","slug":"shivraj-singh-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिवराज फोबिया’ से पीड़ित है कांग्रेस: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिवराज फोबिया’ से पीड़ित है कांग्रेस: चौहान
एजेंसी/भोपाल
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यावसायिक परीक्षा मंडल और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्तियों में हुए घोटालों को लेकर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ‘शिवराज फोबिया’ से पीड़ित है, इसलिए आधारहीन आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा, ‘इससे पहले भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगाए थे, लेकिन आखिर में वे सभी झूठे और गलत साबित हुए। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हताश हो गई है और इसलिए उनके नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं।’
विज्ञापन
पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चौहान और उनके परिवार के सदस्यों पर परीक्षाओं एवं विभिन्न सरकारी पदों की भर्ती में हुए घोटालों तथा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती में घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने आरोप लगाने वाले प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ 24 जून को जिला अदालत में मानहानि का मामला दाखिल किया है।’
उधर, भाजपा प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि जिस ढंग से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अध्यादेश को फाड़कर कहा था कि इसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए, इन आरोपों के साथ भी यही व्यवहार करना चाहिए।
