{"_id":"5cc1226fbdec22146d70971d","slug":"shivraj-singh-chouhan-got-angry-on-chhindwara-collector-when-he-did-not-allow-helicopter-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलिकॉप्टर न उतरने दिया तो बोले शिवराज- पिट्ठू कलेक्टर सुन लें, हमारे दिन भी जल्दी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलिकॉप्टर न उतरने दिया तो बोले शिवराज- पिट्ठू कलेक्टर सुन लें, हमारे दिन भी जल्दी आएंगे
Thu, 25 Apr 2019 08:43 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा के उमरेठ में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने से राज्य की सियासत में गर्माहट आ गई है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वह चुनाव आयोग से संबंधित कलेक्टर की शिकायत करेंगे। वहीं, कांग्रेसी नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि वह भी चुनाव आयोग से शिवराज की शिकायत करेंगे।
चौरई की सभा में शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ' पश्चिम बंगाल में ममता दीदी नहीं उतरने दे रही थीं। ममता दीदी के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ दादा नहीं उतरने दे रहे हैं। सत्ता के मद में ऐसे चूर मत होओ.....ये पिठ्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी जल्दी आएंगे, तब तेरा क्या होगा?'
विज्ञापन
उधर छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि चौरई में शिवराज सिंह चौहान का हेलिकॉप्टर 5 बजे के पहले ही उतर गया था। वे उमरेठ हेलीकॉप्टर से जाना चाहते थे। जिस एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं होती है वहां शाम 5 बजे के बाद हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी जाती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन