फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh government provide financial assistance of Rs 1 crore to the kin of the deceased Sepoy Manish

शहीद जवान मनीष के परिजनों को मिलेगी एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, अंतिम दर्शन के दौरान हुआ हादसा

Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh government provide financial assistance of Rs 1 crore to the kin of the deceased Sepoy Manish
मध्यप्रदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) के अंतिम दर्शन करने राजगढ़ जिले में उनके गृह नगर खुजनेर आए 11 लोग एक मंदिर की छत के गिरने से घायल हो गए। शहीद सैनिक मनीष का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर जम्मू कश्मीर से खुजनेर लाया गया था।

विज्ञापन


शहीद सैनिक मनीष का आज अंतिम संस्कार होना था। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के पास स्थित पुराने मंदिर की छत पर अधिक लोग चढ़ गए। इसी दौरान मंदिर की छत टूट कर गिर गई जिससे 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए शाजापुर भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे फक्र है मेरा पुत्र भारत मांं की सेवा करते-करते शहीद हो गया : सिद्धनाथ

आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा के पिता सिद्धनाथ विश्वकर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया। सिद्धनाथ ने कहा कि मेरे दो पुत्र हैं। दोनों सेना में हैं। मुझे गर्व है कि मेरा एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया। 

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले ही मनीष से बात हुई थी। उसने कहा था कि पापा मैं अब घर दशहरा बाद ही आ पाऊंगा। आप एक काम करना, आरती (शहीद सैनिक मनीष की पत्नी) को मायके से ले आना। 

सिद्धनाथ ने बताया कि मनीष का विवाह 19 मई 2019 को आरती से हुआ था। इसी बीच, आरती के पिता मांगीलाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नेटवर्क की समस्या होने के बाद भी कभी–कभी दामाद उनसे बात करते रहते थे। वह 6 माह पहले खुजनेर आए थे।

सीएम शिवराज ने किया एक करोड़ की सम्मान निधि देने का एलान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनीष विश्वकर्मा के परिवार को बुधवार को एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने का एलान भी किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर थ्री ईएमई सेंटर हॉस्पिटल परिसर भोपाल में बुधवार सुबह पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान चौहान ने कहा, शहीद परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, परिवार के एक सदस्य को उनकी सहमति पर शासकीय सेवा में नियुक्ति, उनके पैतृक कस्बे खुजनेर में शहीद की प्रतिमा की स्थापना और किसी संस्था का नाम शहीद के नाम पर किया जाएगा।


उन्होंने कहा, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। खुजनेर के लोगों को उन पर गर्व है। मध्य प्रदेश को उन पर गर्व है। देश को उन पर गर्व है।

शहीद मनीष का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से मंगलवार रात भोपाल लाया गया और बुधवार सुबह यहां से राजगढ़ जिले के उनके पैतृक कस्बे खुजनेर ले जाया जा रहा है, जहां उनका पूरी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed