फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Woman dies after drinking contaminated water in Shivpuri, more than 100 suffering from diarrhea and fever

Shivpuri: हैंडपंप का दूषित पानी पीने से वृद्धा की मौत, 100 से ज्यादा ग्रामीण उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित

Fri, 26 Aug 2022 01:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 01:11 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के मकलीझरा गांव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बस्ती के 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन
Woman dies after drinking contaminated water in Shivpuri, more than 100 suffering from diarrhea and fever
दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के मकलीझरा गांव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बस्ती के 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। जानकारी के अनुसार जाटव बस्ती के करीब एक सैंकड़ा ग्रामीण दूषित पानी पीने की वजह से उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। गांव में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मकलीझरा गांव के सुरेश जाटव और कम्पू जाटव ने बताया कि बस्ती में लगे हैंडपंप का दूषित पानी पीने से जाटव बस्ती के करीब 100 ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए हैं। गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक वृद्ध महिला मथुरा जाटव की गुरुवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है। गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाटव बस्ती में लगे हैंडपंप के आसपास मल मूत्र और गंदगी फैली हुई है। जिस कारण हैंडपंप का दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार हो गए हैं। उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित धर्मेंद्र जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव (उम्र 20 साल), कमलेश जाटव पति दिनेश (उम्र 30 वर्ष),जगराम जाटव पुत्र हल्लू (उम्र 45 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को मेडिकल कॉलेज, वहीं दो मरीजों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed